सूत्रधारी ब्रह्मा सहित लगभग 27 देवी -देवता जिला स्तरीय किसान मेला पधर की शोभा बढ़ाएंगे- एसडीएम पधर
26 मार्च पधर , जिला स्तरीय किसान मेला पधर के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में देवता कारगार संघ, के साथ बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया गया उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भाति इस बार भी जिला स्तरीय किसान मेला पधर 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक पूरे धार्मिक श्रद्धा व रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा l जिसमें सूत्रधारी ब्रह्मा सहित लगभग 27 देवी- देवता जिला स्तरीय किसान मेला पधर की शोभा बढ़ाएंगे, प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मेले में शामिल होने के लिए सभी देवी- देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा और हर वर्ष की भांति इस बार भी 15 अप्रैल और 19 अप्रैल को आई० पी० एच ० रेस्ट हाउस डलाह से देवी- देवताओं की जलेब का आयोजन किया जाएगा l उन्होंने कहा कि बैठक मे देवता कारगार संघ के साथ देवी- देवताओ के मेले के दौरान बैठने के स्थान का चयन किया गया और साथ मे नजराना राशि के ऊपर भी चर्चा की गई और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल को चामुंडा माता डलाह के द्वारा आई०पी० एच ० रेस्ट हाउस के पास भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा और आम जनता से अनुरोध किया कि इस अवसर पर भंडारे का प्रसाद जरूर ग्रहण करें इस अवसर पर देवता कारगार संघ के प्रधान लेख राम ,सचिव उमेश कुमार और देवता के कारगार संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
