हमीरपुर की आस्था ट्रेडिंग कंपनी ने चाय में जीती स्कूटी और नगद इनाम
रजनीश कपिल,हमीरपुर,
हमीरपुर के चौकी (उबक ) गांव में पिछले कुछ वर्षों से आस्था ट्रेडिंग कंपनी के नाम से मशहूर एक दुकान है जिनका राशन का होल सेल का काम है। उनके पास चाय, घी और अन्य ब्रांडेड एजेंसियां हैं। उनके पास इस टाइम सिटी गोल्ड चाय का काम है। फर्म के मालिक सोनू कुमार का कहना है कि उन्होंने पिछले तीन महीने में छह टन मतलब 60000कि. ग्राम चाय बेची है। उन्होंने बताया की कंपनी का टारगेट होता है और कंपनी समय समय पर बड़े और छोटे दुकानदारों के लिए कूपन स्कीम चलाती है फिर इसका ड्रॉ निकलता है तथा इसमें कंपनी गिफ्ट बांटती हैं। ड्रॉ में पूरे नॉर्थ जोन के व्यापारी होते है।
इस बार कंपनी का ड्रॉ पिछले कल 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ जीरकपुर के एक होटल रॉयल पार्क में हुआ जिसमे कंपनी के कर्मचारी, सभी बड़े व छोटे व्यापारी उपस्थित हुए।
तीन महीने में सबसे ज्यादा चाय बेचने वाली आस्था ट्रेडिंग कंपनी को नॉर्थ जोन में प्रथम आने पर ट्रॉफी और 21000 रुपए कैश देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह दूसरे नम्बर पर अमृतसर के एक दुकानदार रहे।
इसके बाद कूपन ड्रॉ स्कीम में 200 कूपन में
मात्र एक स्कूटी थी जो की आस्था ट्रेडिंग के नाम रही तथा एक कूपन में उन्हें फ्रिज निकला । पूरे नॉर्थ जोन में चाय के क्षेत्र में हमीरपुर का नाम रोशन करने वाली आस्था ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने कहा कि ये सब छोटे दुकानदारों और कंपनी के सहयोग से ही हुआ है। छोटे दुकानदारों के ड्रॉ कूपन स्कीम में भी हमीरपुर के दुकानदारों को बहुत से इनाम निकले हैं। इस अवसर पर सभी ने कंपनी का धन्यवाद किया।
कंपनी के नॉर्थ मार्केटिंग एरिया मैनेजर ने भी सभी दुकानदारों का धन्यवाद किया और कहा की इस बहाने से सभी के इकट्ठे होकर मिलने का अवसर प्राप्त हो जाता है ।
आस्था ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सोनू कुमार ने कहा कि चाय की क्वालिटी बहुत अच्छी है। लोगों को इसे एक बार खरीद कर क्वालिटी चेक करने की अपील की।
