March 14, 2026

जालंधर वेस्ट सीट पर फिर चला ‘आप’ का झाड़ू, मोहिंदर भगत ने 37325 मतों से हासिल की बड़ी जीत

जालंधर : जालंधर उपचुनाव में आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत 37325 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के सुरिंदर कौर को 16757, भाजपा के शीतल अंगुराल 17921, अकाली दल से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले।जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। मोहिंदर भगत की बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में बीजेपी, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में आम आदमी पार्टी ने यहां से सीट जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *