February 15, 2026

जेल से बाहर आए ‘आप’ सांसद संजय सिंह, शराब घोटाले में 6 माह से थे बंद

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। संजय सिंह को कल दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी गई थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई थी। संजय सिंह आईएलबीएस अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीधे तिहाड़ जेल पहुंच गए थे और यहीं से वो बाहर आए। AAP सांसद संजय सिंह की रिहाई को लेकर तिहाड़ जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। तिहाड़ जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों का लगा जमावड़ा लगा रहा। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सभी औपचारिकताएं पूरी कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *