January 26, 2026

धान खरीद मुद्दे पर नौटंकी कर रही है “आप” सरकार: रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि वह इतने गंभीर मुद्दे पर केवल नौटंकी कर रही है। बिट्टू ने कहा कि अच्छा होता कैबिनेट मंत्री बीजेपी दफ्तर घेरने की कोशिश करने की बजाय मंडियों में जाते और धान की खरीद व लिफ्टिंग के काम को गति दिलवाते। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर सकती तो वह केंद्र सरकार के ऊपर छोड़ दे, केंद्र अपने आप इसे देख लेगा।
बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी को गोदाम में रखे चावल से क्या लेना देना। सरकार को धान खरीद कर उसे शेलर तक लेकर जाना है। आम आदमी पार्टी ने राजनीति की मर्यादा को बिल्कुल गिरा दिया है। उन्होंने सवाल किया कि आज तक मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी भी मंडी में क्यों नहीं गए। जबकि उनके मंत्री मंडियों में जाने की बजाय भाजपा का कार्यालय घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब के गोदाम में चावल की धीमी लिफ्टिंग होने के कारण आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 37 चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था।

धान की खरीद और लिफ्टिंग की जिम्मेदारी सत्ताधारी पार्टी की होती है। आम आदमी पार्टी मैं चावल की लिफ्टिंग धीमी होने को लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के घेराव की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर आप नेताओं को भाजपा दफ्तर से पहले ही घेर लिया। कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने बैरीगेट्स को तोड़ने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *