February 19, 2026

आप सरकार गैंगेस्टरों की तरह काम कर रही है: सुनील जाखड़

चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने आज गिलको डेवलपर्स के मालिक रणजीत सिंह गिल के यहां विजिलेंस की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आप सरकार गैंगेस्टरों की तरह काम कर रही है। जिस प्रकार से कुछ बदमाश सलमान खान के घर पर जाकर गोलियां चलाते हैं। उन्हें भी पता होता हैं कि उनके दीवारों पर गोलियां चलाने से कुछ नहीं होगा, लेकिन उससे खौफ पैदा होता है।

उसी प्रकार सरकार ने गिल के यहां पर विजिलेंस भेज कर खौफ पैदा करने की कोशिश की। क्योंकि गिल ने आप पार्टी की बजाए भाजपा ज्वाइन कर ली। वहीं, एक सवाल के जवाब में जाखड़ ने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को पाकिस्तान भेजना चाहिए। ताकि वह वहां जाकर शोक भी व्यक्त कर सकें और उन्हें हकीकत भी पता चल जाए।

प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा, गिल के यहां विजिलेंस की छापेमारी के दो प्रमुख कारण हैं। एक तो गिल ने भाजपा ज्वाइन की और दूसरा लैंड पूलिंग में सरकार बुरी तरह फंस गई हैं। सूचना हैं कि लैंड पूलिंग योजना अब महज तीन शहरों तक ही सीमित रह गई है। मोहाली में सबसे ज्यादा जमीन गिल्को डेलवपर्स के पास है। इसलिए सरकार ने डर का माहौल बनाने के लिए विजिलेंस की कार्रवाई की।

भाजपा प्रदेश प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार को कैंसर मानते हैं। इसकी शुरुआत तो 2016 में तब ही हो गई थी, जब वर्तमान में मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ सेबी ने फैसला दिया था कि उन्होंने गलत तरीके से अपने कंपनी के शेयरों के दाम बढ़ाए। इस मामले में ईडी की छापेमारी होने पर तत्कालीन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर आप की पूरी टीम इसे राजनीतिक बदलाखोरी साबित करने पर जुट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *