‘आप’ ने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन किए नियुक्त
राजविंदर थिया़ड़ा की जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से छुट्टी
जालंधर, आम आदमी पार्टी (आप) नए नेताओं को ज़िम्मेदारियाँ दे रही है। आज आप ने 11 नेताओं को चेयरमैन, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
जारी सूची के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राजिंदर कौर थियाड़ा को जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह रमणीक सिंह लकी रंधावा को जालंधर ट्रस्ट की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। थियाड़ा करीब 6 माह पहले ही इस पद पर नियुक्त हुई थीं।
पंजाब सरकार ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियाँ की हैं। पंकज शारदा को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और स्वर्ण सलारिया को राजपूत कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नियुक्त किए गए सभी व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
