आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में तीन सीटें जीती, एक सीट कांग्रेस को
चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से तीन के नतीजे आ गए हैं। इन चार सीटों में से तीन पर आम आदमी पार्टी और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इशांक कुमार ने 28,690 वोटों से कांग्रेस के रणजीत कुमार को हराया है।
आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक उपचुनाव भी जीत लिया है। आप के गुरदीप सिंह रंधावा ने सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी को 5722 वोटों से मात दी। बरनाला सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 2147 वोटों से जीत गए हैं। काला ढिल्लों को 28226 वोट, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 26079 वोट, बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 17937 वोट, आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह बाठ को 16893 वोट और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गोविंद सिंह संधू को 7896 वोट मिले।
इसी प्रकार गिद्दड़बाहा से आप प्रत्याशी हरदीप सिंह ढिल्लों 21062 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग को 21062 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल तीसरे नंबर पर रहे।
