हरियाणा में कांग्रेस की रैली में भाषण सुनने आगे जा रहे युवक को लगा करंट, हुई मौत
रोहतक – हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की रैली में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक मच के पास करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
दरअसल, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के लिए प्रचार करने गए थे। इस दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय वीरभान के रूप में हुई है। वीरभान मंच से संबोधन दे रहे नेताओं को नजदीक सुनने के लिए मंच के नजदीक जा रहा था। उसी दौरान उसने जैसे ही अपना पांव वहां पर पड़े पाइपों पर रखा तो उसे बिजली का करंट लगा और वह इस समय वहां पर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया। लोगों ने युवक को तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय वीरभान के रूप में हुई है। वीरभान मंच के दाईं ओर खड़ा था। तभी रैली स्थल के किनारे पड़े पाइपों में किसी तार से करंट प्रवाहित हो गया।
