February 25, 2026

विकास खण्ड बंगाणा में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की हर वीरवार को लगाई जाएगी सप्ताहिक मार्किट

अजय कुमार, बंगाणा, आज विकास खण्ड बंगाणा के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अलग अलग उत्पाद बना कर अपनी आजीविका कमा रही है व आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं सरकार भी समय समय पर इनको उत्पाद बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाती रहती है। एनआरएलएम की तरफ से समय समय पर समूहों की महिलाओं को उत्पादों के सबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि अच्छे उत्पाद बना कर मार्केट में बेचे जा सके।
वहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़ सके। इसके चलते विकास खण्ड बंगाणा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए हर वीरवार की सप्ताहिक मार्किट लगाई जाएगी जिसमें समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचा जाएगा। वाशिंग पाउडर, बांस के उत्पाद, लड्डू गोपाल की पोशाकें, हरी मिर्च की चटनी, सेवियां, आचार, सीरा, कपड़े के बैग, जूट बैग, शहद, हल्दी आदि की साप्ताहिक मार्किट में उत्पाद बेचे जाएंगे। सप्ताहिक मार्किट का 03 अगस्त 2023 को शुभारंभ विकास खण्ड अधिकारी सुरेंद्र जेटली द्वारा किया जाएगा। सप्ताहिक मार्किट में अलग अलग उत्पाद बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को साप्ताहिक मार्किट में निर्मित उत्पादों को बेचने का मौका मिलेगा।
दूसरी ओर बार करें तो विकास खण्ड बंगाणा की तरफ से तीन हिम ईरा शॉप खोली गई हैं जिनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपना उत्पाद बेच सकती हैं। पिछले 2022-23 वर्ष में हिम ईरा शॉप की वर्ष की सेल साढ़े छः लाख से ज्यादा रही वहीं अलग अलग जगह पर लगाई गई साप्ताहिक मार्किट की सेल तीन लाख से ऊपर रही, स्वयं सहायता समूहों को हर तरह का एनआरएलएम की तरफ से सहयोग दिया जाता है। विकास खण्ड अधिकारी सुरेंद्र जेटली का कहना है की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए विकास खण्ड बंगाणा में हर वीरवार को सप्ताहिक मार्किट लगाई जाएगी ताकि समूहों की महिलाएं अपने निर्मित उत्पादों को बेच सके ताकि उनकी आर्थिकी मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *