February 21, 2026

बैठक में कुल 28 एजेंडे रखे गए और सभी एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में अंबाला कैंट में बनाये जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक में डिजिटल उपकरण सहित संग्रहालय के अन्य कार्यों के लिए आज लगभग 112 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा, उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल 1500 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।
बैठक में श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे। इनके अलावा, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक में कुल 28 एजेंडे रखे गए और सभी एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *