February 15, 2026

अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया। जिला में आज कुल 18 नागरिकों ने शिकायतें रखीं।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाए। कोई भी शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए। लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना हम सब की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जिला महेंद्रगढ़ में सभी कार्य दिवस पर सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक समाधान शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इन समाधान शिविर में कोई भी आमजन आकर अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकता है।
इस अवसर पर एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मनजीत कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *