March 9, 2026

ताइवान में शक्तिशाली भूकंप आया,पूरा द्वीप हिल गया और इमारतें ढह गईं

ताइपे : ताइवान में आज तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे पूरा द्वीप हिल गया और इमारतें ढह गईं। जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी दी है और तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद 3 मीटर (9.8 फीट) तक की सुनामी की भविष्यवाणी की है। लगभग आधे घंटे बाद, कहा कि सुनामी की पहली लहर पहले से ही मियाको और येयामा द्वीपों के तटों पर आ गई थी।

ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने तीव्रता 7.2 बताई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया। भूकंप का केंद्र हुआलिन शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। हुआलिन में इमारतों की नींव हिल गई हैं। भूकंप के झटके राजधानी ताइपे में भी महसूस किए गए। भूकंप की वजह से ताइवान के हुआलिन में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। काफी नुकसान पहुंचा है। स्पीड ट्रेन की सर्विस को रोक दिया गया है। अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन से लोगों को निकलते देखा जा सकता है। ताइवान में इसे 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *