बड़ी संख्या में कैडिटों द्वारा एन.डी.ए. के लिए जाना पंजाब के लिए गर्व की बात: अमन अरोड़ा
रोजग़ार सृजन मंत्री ने कैडिटों को सुनहरी भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट ( एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 20 कैडिटों ने पिछले दो महीनों में सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) का इंटरव्यू पास किया है। यह कैडिट अब भारतीय सशस्त्र बलों में कमिश्न्ड अफ़सर बनने के लिए नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) या इसके बराबर की प्रशिक्षण अकैडमियों में प्रशिक्षण के लिए ज्वाइनिंग लैटर के इन्तज़ार में हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के इन 20 कैडिटों में माधव शर्मा, विवान सूदन, अनमोल बाँका, मान अकाश, मनकरन सिंह ढिल्लों, सचकिरत सिंह, करनवीर सिंह गिल, राजनप्रीत सिंह सेखों, हुसनप्रीत सिंह, अनमोल, आर्यन कालिया, अक्कीरैड्डी साई वेदांश, नवजोत सिंह गिल, प्रनव ठाकुर, सूरयांश ठाकुर, शिवोम घई, जोबनजीत सिंह, प्रत्यूष सिंह बेदी, गुनजोत सिंह और गुरशेर सिंह चीमा शामिल हैं। इन कैडिटों में से दो कैडिट सूर्यांश ठाकुर और अक्कीरैड्डी साई वेदांश ने एन.डी.ए. और टैकनिकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.) दोनों के लिए एस.एस.बी. क्लियर किया है।
कैडिटों को एस.एस.बी. क्लियर करने पर बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में जाने के इच्छुक राज्य के नौजवानों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए यत्नशील है। यह राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है कि बड़ी संख्या में कैडिट एन.डी.ए. के लिए क्लियर कर रहे हैं।
महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कैडिटों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 57 प्रतिशत की सफलता दर के साथ यह संस्था अपनी किस्म की देश भर में से सबसे सफल संस्थाओं में से एक है। उन्होंने आगे बताया कि एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के 14वें कोर्स के लिए भी चयन मुकम्मल हो चुका है और 01 अप्रैल, 2024 को यह कोर्स शुरू हो जायेगा।
