February 19, 2026

अंबाला जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

अंबाला , हरियाणा के अंबाला जिले में एक बहुत बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भाई के परिवार को खत्म कर दिया है। रिटायर्ड फौजी ने तेजधार हथियार से भाई समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना नारायणगढ़ थाना के गांव पीर माजरी के पास डेरे की बताई जा रही है। मरने वालों में आरोपी की मां, उसका भाई, भाई की पत्नी और इनके 2 बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान हरीश कुमार (35), उसकी पत्नी सोनिया (32), मां सरोपी देवी (65), हरीश की बेटी यशिका (5) और 6 माह का बेटा मयंक के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रिटायर्ड फौजी भूषण ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का प्रयास किया।  अभी तक वारदात की वजह दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद सूचना मिलने पर अंबाला एसपी सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ रात को ही करीब 3 बजे घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर पहुंच कर उन्होंने अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल में पहुंचाया। अब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *