February 21, 2026

ट्राइपिक्स ब्रिगेड द्वारा नाको गांव में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

दूरदराज के समुदायों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, आज नाको गांव में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें दूरदराज स्थानों से आए 135 ग्रामीणों ने भाग लिया व स्वास्थ्य जांच करवाई।
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल कमांड ऑपरेशन सद्भावना के तहत ट्राइपिक्स ब्रिगेड द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य उन निवासियों की स्वास्थ्य देखभाल करना है, जो दूरदराज क्षेत्र में रहने के कारण चिकित्सा संबंधी सुविधाओं से वंचित रह जाते है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विभिन्न चिकित्सकों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दवाएं भी वितरित की। शिविर में स्वच्छता, पोषण और निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *