February 13, 2026

फ्लाइट में एक अतिथि के भोजन में एक विदेशी वस्तु पाई गई

नई दिल्ली ,  फ्लाइट के दाैरान यात्रियों को खाने में कुछ न कुछ आपत्तिजनक पदार्थ मिलने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। नई घटना फ्लाइट नंबर 175 की है जोकि बेेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। इस बारे में एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी, राजेश डोगरा ने बताया कि एयर इंडिया पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में एक अतिथि के भोजन में एक विदेशी वस्तु पाई गई थी। जांच के बाद, इसकी पहचान सब्जी बनाने वाली मशीन के यंत्र के रूप में की गई। यात्री ने 10 जून को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया जिसमें उसने धातु के टुकड़े और भोजन की तस्वीर को शेयर किया। यात्री के मुताबिक इस घटना ने एयर इंडिया की छवि को धूमिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *