गरीब लोगों के पुर्नवास के लिए जल्द ही एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला पंचकूला के गांव खड़क मंगोली और राजीव व इंदिरा कॉलोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब लोगों के पुर्नवास के लिए जल्द ही एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री जिला पंचकूला में गांव खड़क मंगोली में लोगों के पुर्नवास के लिए चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
