एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ जहर निगल लिया
जालंधर, पंजाब के जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ जहर निगल लिया। जिसमें कारोबारी की तो मौत हो गई लेकिन उसकी पत्नी बच गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कारोबारी द्वारा सुसाइड नोट भी लिखा गया है।
सुसाइड नोट में दंपती ने फोकल पॉइंट के स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने ये कदम उठाया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इन्वर्टर कारोबारी ईश वछेर के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ईशा वछेर मूल रूप से जालंधर के अमन नगर के रहने वाले हैं। उनका भी कारोबार फोकल पॉइंट में ही है। जहां वह गैरेड बैटरी के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं। उनकी फर्म बैटरी बनाने काम करती है।
पुलिस को दर्ज करवाए गए ईश वछेर के बेटे विभोर ने कहा कि उनकी फर्म द्वारा स्टोरेक्स बैटरी को माल सप्लाई किया जाता था। उन्होंने स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों से लगभग 90 लाख रुपए लेने हैं। पिछले काफी समय से जब भी उसके पिता पैसे मांगते तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। विभोर ने आरोप लगाए कि उसके माता-पिता ने स्टोरेक्स बैटरी के निर्मल सिंह और परमवीर की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठाया है। साथ ही विभोर ने पिता की मौत के बाद मिला सुसाइड नोट भी पुलिस को दिखाया, जिसमें उन्होंने साफ साफ लिखा हुआ है कि स्टोरेक्स कंपनी के मालिकों की प्रताड़ना से दुखी होकर ही वो ये कदम उठा रहे हैं। स्टोरेक्स बैटरी के मालिक निर्मल सिंह और परमवीर सिंह उर्फ गिरू मेरे पिता को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे पिता इन लोगों से अपने पैसे मांग रहे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।
