16 अगस्त को जिले में चलेगी पौधारोपण की बड़ी मुहिम, 2.50 लाख पौधे होंगे रोपित
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एक दिन में होगा 2.50 लाख पौधारोपण
▪️पौधारोपण के जियो टैग फोटो करने होंगे ‘मेरी लाइफ’ एप व पोर्टल पर अपलोड
▪️पौधों की होगी निगरानी, प्रशासन ने एप संचलन को लेकर जारी किया वीडियो
▪️डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले भरे में आगामी 16 अगस्त को एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत 2.50 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधारोपण की जियो टैग फोटो मेरी लाइफ एप या फिर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अभियान को जन भागीदारी के साथ पूरा किया जाएगा जिसे लेकर तमाम तैयारी पूरी की जा रही हैं। जन भागीदारी से चलने वाले इस अभियान में हर वर्ग पौधा रोपण के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जिला में इस अभियान में सहभागी बनते हुए प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपित करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। डीसी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान को लेकर विशेष रूप रेखा तैयार की जाए, खाली पड़ी भूमि को चिन्हित करते हुए पौधारोपण की तैयारी की जा रही है। जिससे 16 अगस्त को आमजन के सहयोग से पौधारोपण कार्य संपन्न कराया जा सके। पौधारोपण के लिए गांवों में अमृत सरोवर, तालाब आदि जगहों पर पौधारोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के लिए ढाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है, जिसके चलते सरकारी विभागों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग, जनस्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन, खेल, विकास एवं पंचायत विभाग, मत्स्य, रोडवेज, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभागों में पौधारोपण की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
▪️मेरी लाइव एप पर ऐसे करें फोटो अपलोड
डीएफओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मेरी लाईफ नामक पोर्टल लांच किया गया है, इस पोर्टल पर पौधारोपण उपरांत फोटो अपलोड की जानी सुनिश्चित की जाएगी। एस को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सीधे मेरी लाइफ वेबसाइट पर जाकर भी फोटो अपलोड की जा सकती है। मेरी लाइफ एप पर सबसे पहले आईडी बनानी होगी। इस एक पर सरकारी कर्मचारी, सामान्य नागरिक व अन्य वर्गो में अकाउंट बनाया जा सकता है। अपनी कैटेगरी के अनुसार फाइल चयन करने के बाद मोबाइल नंबर के माध्यम आईडी बनाई जा सकती है। आईडी बनने के बाद न्यू एक्शन वाले लिंक पर क्लिक करते हुए फोटो अपलोड की जा सकती है। फोटो जियो टैग किया होना चाहिए। फोटो अपलोड करने के लिए फोटो 1 एमबी से कम व वीडियो अधिकतम 5 एमबी से ज्यादा व 45 सेकंड से लंबा ना हो।
