February 25, 2026

कच्चे अध्यापकों का पक्के होने के लिए दशकों का इंतज़ार होगा ख़त्म; मुख्यमंत्री 28 जुलाई को सर्विस रैगुलराईज़ेशन पत्र सौंपेंगे

यह समागम स्कूल स्तर पर एक ही समय पर करवाए जाएंगे: हरजोत बैंस

चंडीगढ़, एक और वादा पूरा करने की तरफ बढ़ते पंजाब सरकार एक दशक से स्कूल शिक्षा विभाग में ठेके पर काम कर रहे शिक्षा प्रोवाईडर, आई.ई, ई.जी.एस, एस.टी.आर, ए.आई.ई, और स्पैशल इनकलूसिव अध्यापकों की सेवाओं को रैगुलर करने जा रही है। 

इस बारे में जानकारी देते पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस संबंधित 28 जुलाई को चंडीगढ़ में विशेष समागम करवाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके मुख्यमंत्री ठेके पर काम कर रहे इन 12, 500 अध्यापकों को सर्विस रैगूलराईज़ेशन पत्र सौंपेंगे और यह समागम राज्य भर के स्कूलों में भी एक ही समय करवाए जाएंगे। 

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि इन अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर करने संबंधी हमारी सरकार ने वादा किया था जिसको अब पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि अध्यापकों द्वारा दशकों से निभाई जा रही सेवाओं की प्रशंसा करने के लिए प्रत्येक स्कूल में विशेष प्रोगराम करवाए जाएंगे, जिसमें प्रिंसिपल, स्कूल समितियों के मैंबर, पंचायतों और शहरी संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित शिक्षा अधिकारियों और विधायक शामिल होंगे। 

स. हरजोत सिंह बैंस ने पक्के होने वाले सभी अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों के साथ किए गए हर वादे को निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *