February 25, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कारोबारी राजिन्दर गुप्ता की माता माया देवी के देहांत पर दुख प्रकट किया

परिवार से साथ व्यक्त की सांत्वना 

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रसिद्ध कारोबारी और पंजाब योजना बोर्ड के वाईस चेयरमैन राजिन्दर गुप्ता की माता श्रीमती माया देवी के देहांत पर दुख प्रकट किया है। 

परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त करते मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज के लिए विशेष तौर पर गुप्ता परिवार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि श्रीमती माया देवी धार्मिक व्यक्तित्व की थी, जिन्होंने अपने बच्चों का बढिया भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। भगवंत मान ने कहा कि श्रीमती माया देवी की दूर- दृष्टि, काम प्रति समर्पण और मेहनत पूरे ट्राइडैंट ग्रुप की सामर्थ्य के मुख्य स्रोत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती माया देवी के देहांत से जो बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति करना मुश्किल है। श्रीमती माया देवी को श्रद्धाँजलि भेंट करते उन्होंने दुख की इस घड़ी में पारिवारिक सदस्यों और सबंधियों के साथ हमदर्दी व्यक्त की। भगवंत मान ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह उन्हें अपने चरणों में निवास दे और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *