जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल की ओर से रामबास में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
कनीना, जिला प्रशासन व अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गांव रामबास में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 229 रोगियों की निशुल्क जांच कर दवाई वितरित की।
अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के कैंप टीम इंचार्ज मनोज मित्तल ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि मरीज गंभीर बीमारी आने से पहले ही अपनी शारीरिक समस्याओं से अवगत होकर अपनी बीमारी का समय से उपचार ले सके। कैंप में ह्रदय गति, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, एचबी, टीबी, एचआईवी, ह्रदय रोग, दंत रोग, फिजियोथेरेपी दमा, स्वांस व नजला की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाईयां वितरीत की।डा. एसएस यादव, डा. विनय यादव, रेडक्रॉस से डा. एसपी सिंह, यदुवंशी डेंटल हॉस्पिटल से डा. अमित यादव ने मरीजों की जांच की।इस मौके पर 11 पौधे भी लगाए गए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच सरोज देवी, एडवोकेट कुलदीप यादव, बालाराम पंच, सूबेदार, सुंदर लाल, इंद्रलाल, महेंद्र, अभिमन्यु यादव व गांव के अन्य लोग मौजूद थे।
