February 25, 2026

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के आंगणवाड़ी सैंटरों में आज ई. सी. सी. ई. दिन जायेगा मनाया

ई. सी. सी. ई दिन मनाने के लिए समूह ज़िला प्रोग्राम अधिकारियों को जारी किया पत्र

चंडीगढ़, पंजाब सरकार द्वारा राज्य के आंगणवाड़ी सैंटरों में 21 जुलाई, 2023 को अरली चाईल्डहुड्ड केयर एड एजुकेशन ( ई. सी. सी. ई.) दिन मनाया जायेगा। 

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ई. सी. सी. ई. एक सुरक्षात्मक वातावरण में सेहत संभाल, पोषण, प्ले वे और शुरुआती सीखने के पहलूओं पर ज़ोर देता है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद लाभदायक है। अरली चाईल्डहुड्ड केयर एड एजुकेशन के लिए यह सलोग्न “बच्चे के स्कूल की तैयारी है, घर-घर की ज़िम्मेदारी है“ जारी किया है।  कैबिनेट मंत्री ने ई. सी. सी. ई दिन मनाने के लिए समूह ज़िला प्रोग्राम अधिकारियों को हिदायत की है वे अपने अधीन आते आंगणवाड़ी सैटरों में (बाढ़ प्रभावित इलाकों को छोड़कर) ई. सी. सी. ई. दिन मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *