August 7, 2026

फसल बीमा दावों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : उपायुक्त अखिल पिलानी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत आयोजित जिला शिकायत निवारण समिति एवं जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। लंबित एवं नए फसल बीमा दावों का समयबद्ध निस्तारण
पात्र किसानों को शीघ्र योजना का लाभ सुनिश्चित करना
अस्वीकृत मामलों में नियमानुसार प्रीमियम राशि तत्काल वापस करना प्रीमियम वापसी की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना
खरीफ व रबी सीजन के मामलों तथा क्रॉप कटिंग प्रयोगों की पारदर्शी समीक्षा

उपायुक्त ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। प्रत्येक शिकायत एवं आपत्ति का नियमों के अनुरूप, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। किसानों के हितों की अनदेखी करने वाले किसी भी अधिकारी या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के प्रति प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

किसान हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *