February 25, 2026

इसरो के आगामी लांच प्रोग्राम के अवसर पर भी पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी होंगे शामिल : हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में पंजाब के स्कूल आफ ऐमीनैस के 30 विद्यार्थी बने चंद्रयान-3 की लांच के गवाह

श्रीहरिकोटा, इसरो की तरफ से सतीश धवन स्पेस सैंटर, श्रीहरिकोटा  से अंतरिक्ष में छोड़े गए चंद्रयान-3 की लांच के अवसर पर पंजाब राज्य के स्कूल आफ ऐमीनैस के 30 विद्यार्थी इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बने। हिंदुस्तान के अंतरिक्ष प्रोग्राम का सबसे अहम प्रोजैक्ट चंद्रयान-3 की लांचिंग के अवसर पर पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी इन विद्यार्थियों के साथ उपस्थित थे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब राज्य के अलग-अलग स्कूल आफ ऐमीनैस के 15 लड़कियों और 15 लड़कों को इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों को अत्याधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के मन में वैज्ञानिक, बड़े इंजीनियर बनने की भावना पैदा करने के लिए कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान के लांच के गवाह बने ये विद्यार्थी स्कूल आफ ऐमीनैस के लिए हुई दाखि़ला परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पर रहे थे। जिनको पंजाब सरकार की तरफ से अपने ख़र्च पर श्रीहरिकोटा में लाया गया है। स. बैंस ने बताया कि उन्होंने इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ को विनती की कि भविष्य में जितने भी इसरो की तरफ से लांच प्रोग्राम किये जाने हैं उस मौके पर पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उपस्थित होने का ज़रूर मौका दिया जाये। जिसको इसरो चेयरमैन ने तुरंत स्वीकृत कर लिया। उन्होंने बताया कि मई 2023 में भी स्कूल आफ ऐमीनैस के विद्यार्थियों को पंजाब राज्य की बड़ी औद्योगिक इकाईयों और उच्च शिक्षा देने वाली नामी संस्थाओं का भी दौरा करवाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *