June 7, 2026

पटना फायरिंग केस: खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में जांच तेज

पटना, खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में बिहार के चर्चित शिक्षक एवं संस्थान के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पहले से ही उनकी तलाश कर रही थी और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना के बाद जांच के दौरान खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया। आरोप है कि फायरिंग की घटना में उनके सुरक्षा गार्डों की भूमिका सामने आई है। इससे पहले पुलिस दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनके कोचिंग संस्थान पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले। इस दौरान कोचिंग परिसर में बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए छात्रों को परिसर और आसपास के क्षेत्र से हटाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *