May 30, 2026

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला,कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके

कोलकाता,पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि स्थानीय लोगों के एक समूह ने उस समय उनके काफिले को घेर लिया और हमला करने की कोशिश की, जब वह चुनाव के बाद प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है और इसके सभी सबूत मौजूद हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा, “वे मुझे मारना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस मामले को हाई कोर्ट के सामने जरूर रखेंगे। राज्यपाल को भी इसकी जानकारी देंगे। मैं निश्चित रूप से अदालत जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *