प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा 87 ग्राम पंचायतों में कुल 125367 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
सोलन, ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 26 मई, 2026 को प्रथम चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि 26 मई, 2026 को सोलन ज़िला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 125367 मतदाता हैं। इनमें 64058 पुरुष तथा 61309 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में 14359 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 7422 पुरुष तथा 6937 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में 11637 मतदाता हैं। इनमें 5968 पुरुष तथा 5669 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड कुनिहार की 20 ग्राम पंचायतों में 25909 मतदाता हैं। इनमें 13216 पुरुष तथा 12693 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में 43361 मतदाता हैं। इनमें 22191 पुरुष तथा 21170 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में 14061 मतदाता हैं। इनमें 7211 पुरुष तथा 6850 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 16040 मतदाता 26 मई, 2026 को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 8050 पुरुष तथा 7990 महिला मतदाता हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला में 26 मई, 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए 549 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 26 मई, 2026 को ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान पद के लिए मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हम सभी का कर्तव्य है और इस दिशा में समुचित प्रबंध किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
