April 13, 2026

एटीएस मामले पर बस-टैक्सी-ट्रक आपरेटर्स की मांगों की करेंगे पैरवी: पठानिया

धर्मशाला में जिला के विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
धर्मशाला, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी कमर्शियल वाहनों का फिलहाल मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा जारी रखने की मांग को केंद्र के समक्ष जोर शोर से उठाया जाएगा तथा इस बाबत शीघ्र कांगड़ा जिला के टैक्सी, बस, टक तथा आॅटो आपरेटर्स की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के साथ मीटिंग आयोजित करवाई जाएगी ताकि सभी आपरेटर्स की समस्याओं का उचित निस्तारण किया जा सके।
धर्मशाला के परिधि गृह में कांगड़ा जिला के टैक्सी, बस, टक तथा आॅटो आपरेटर्स के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने आपरेटर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ही भारत भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी कमर्शियल वाहनों का फिलहाल मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा जारी रखने की अनुमति प्रदान मांगी है ताकि कमर्शियल वाहन मालिकों तथा चालकों को उनकी रोजी रोटी कमाने में असुविधा नहीं हो।
उपमुख्य सचेतक केवल सिह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए केंद्र के समक्ष मामला उठाया गया है तथा प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को भी इस मामले में आपरेटर्स की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के समक्ष मामले की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से ही वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग (जांच) अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के माध्यम से करना अनिवार्य किया गया है। इस अवसर पर कांगड़ा जिला की विभिन्न आपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने एटीएस को लेकर आ रही समस्याओं से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अवगत करवाया तथा इस पर उपमुख्य सचेतक ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा भी दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *