September 21, 2026

मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा स्थापना दिवस कार्यक्रम: डा. सुभाष शर्मा

आज 7 अप्रैल को सूरेवाल में आयोजित होगा स्थापना दिवस कार्यक्रम

शिवांकुर शर्मा,नंगल: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव सूरेवाल स्थित होटल पर्ल ग्रीन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में इसे सफल बनाने के लिए विशेष जोश बना हुआ है।
पंजाब भाजपा के उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि यह आयोजन नंगल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे, जिनकी उपस्थिति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक व मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
डा. सुभाष शर्मा ने जानकारी दी कि श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों व नंगल शहर में स्थापना दिवस को लेकर आयोजित बैठकों को भरपूर समर्थन मिला है, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, आत्मनिर्भर भारत के विजन, गरीब कल्याण योजनाओं तथा देश में हो रहे तीव्र बुनियादी ढांचा विकास पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को इन नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
दोपहर 3:30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने व आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी रणनीतिक विचार-विमर्श किया जाएगा।
स्थानीय अड्डा मार्केट के निकट रेहडी बाजार में पहुंचे डॉक्टर सुभाष शर्मा का लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी वर्कर अधिक संख्या में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला भाजपा के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह अठवाल, नांगल मंडल प्रधान हरमन जीत सिंह प्रिंस, दविंदर गांधी, मुकेश सहोड़, सुभाष चंद्र,चरणजीत सिंह ,सुशील पम्मी, अश्विनी बुग्गा, बाबू अनिल शर्मा विजय कुमार बिट्टा, विवेक शर्मा आदि शहर वासियों व बड़ी संख्या में शहर के दुकानदारों ने डा.सुभाष शर्मा को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *