अश्वनी शर्मा के आने से श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा में भाजपा को मिलेगा बल मिलेगा: डा. सुभाष शर्मा
भाजपा की स्थापना दिवस मनाने को लेकर गांवों में की बैठकें
शिवांकुर शर्मा,नंगल: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रभावी व व्यापक रूप से मनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति दी गई है। पार्टी के प्रांतीय उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा लगातार विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं से जुड़ सकें।
डा. सुभाष शर्मा ने भनुपली क्षेत्र के पश्चात भनाम क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कहा कि स्थापना दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जनजागरूकता का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें व उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग दें।
उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को सुरेवाल स्थित पर्ल ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वे पार्टी की नीतियों, आगामी विधानसभा चुनावों व संगठनात्मक दिशा को लेकर अपने विचार साझा करेंगे, जो सभी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
डा. सुभाष शर्मा ने जानकारी दी कि गांव भनाम के साथ-साथ पलासी, दघोड़, सुखलाल व मेहलवां में भी बैठकों के माध्यम से लोगों को स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
