दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की सक्षम यात्रा 2026 की शुरुआत
नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली, दिल्ली में जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ‘सक्षम यात्रा 2026’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उभर रहे विचारों को आगे बढ़ाना और उन्हें वास्तविक बदलाव में बदलना है।
इस यात्रा के जरिए उन लोगों को मंच देने की कोशिश की जा रही है, जिनके पास नए और उपयोगी आइडिया हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सही समर्थन और संसाधन नहीं मिल पाते। ‘सक्षम यात्रा 2026’ ऐसे ही विचारों को पहचान कर उन्हें विकसित करने और लागू करने में मदद करेगी, ताकि समाज में ठोस बदलाव लाया जा सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- सक्षम यात्रा 2026 को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली को केंद्र में रखते हुए यह यात्रा जमीनी स्तर के विचारों को एक ऐसा मंच देगी, जहां वे विकसित हो सकें, उन्हें समर्थन मिले और वे वास्तविक प्रभाव पैदा कर सकें।
इस पहल का मुख्य फोकस दिल्ली में जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्थानीय लोगों के विचारों को न सिर्फ पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सहयोग भी दिया जाएगा। इससे छोटे-छोटे आइडिया बड़े बदलाव का कारण बन सकते हैं।
‘सक्षम यात्रा 2026’ का सबसे बड़ा लक्ष्य यह है कि रचनात्मक विचारों और उनके वास्तविक क्रियान्वयन के बीच जो दूरी है, उसे खत्म किया जाए। यानी जो सोच और योजना कागज पर है, उसे जमीन पर उतारकर समाज के लिए उपयोगी बनाया जाए।
यह पहल दिल्ली में नवाचार और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर बदलाव की नई कहानी लिखी जा सकती है।
