February 27, 2026

दावा: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक

इस्लामाबाद में मिलिट्री कैंप पर हमला, आर्मी बैरक भी किया तबाह

नई दिल्ली, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव काफी बढ़ गया है। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया है कि अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जवाबी हमले किए, जिसमें कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 19 पोस्ट के साथ दो बेस पर कब्जा कर लिया गया। जिसके बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामाबाद में अफगान एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की है। अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि नेशनल मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस से जुड़ी एयर फ़ोर्स ने आज करीब 11 बजे एयरस्ट्राइक की है। रिपोर्ट के अनुसार अफगानी एयरफोर्स ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फ़ैज़ाबाद शहर के पास एक मिलिट्री कैंप पर हमला किया है। साथ हीसाथ ही नौशेरा में एक आर्मी बैरक और जमरूद में एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाया है। ये स्ट्राइक इस्लामाबाद में फैजाबाद के पास एक मिलिट्री कैंप, नौशेरा कैंट, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद को टारगेट करके किए गए।

बता दें, इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था, जिसके जवाब में अफगान की तालिबानी सरकार ने यह कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले गुरुवार रात को अफगान इलाके में पाकिस्तान के हमलों के जवाब में हुए, जिसमें औरतें और बच्चे मारे गए थे। अफगान सेना के जवाबी ऑपरेशन में डूरंड लाइन के पार, पूरब और दक्षिण-पूर्व दिशाओं में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की चौकियों को निशाना बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *