पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 8 फरवरी से आरंभ होगा 38 दिवसीय कंप्यूटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण
ऊना, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में 8 फरवरी 2026 से 38 दिवसीय कंप्यूटर अकाउंटिंग असिस्टेंट/बुक-कीपर (कंप्यूटर एकाउंटिंग) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह जिला ऊना के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं और चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री (नोट्स, कॉपी, पेन), दोपहर का लंच, चाय तथा वर्दी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर वे स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीएसटी व आईटीआर फाइलिंग, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आधार व पैन कार्ड आवेदन, आधार केंद्र के लिए आवेदन प्रक्रिया, साथ ही इनकम टैक्स, टैली, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड एवं बेसिक कंप्यूटर ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को बैंक ऋण भी आसान शर्तों पर उपलब्ध करवाने की सुविधा रहेगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आजीविका स्वयं अर्जित कर सकें।
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने हेतु प्रतिभागियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पीएनबी आरसेटी ऊना, आरटीओ कार्यालय के समीप, रामपुर में संपर्क करना होगा। इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी आकाश भारद्वाज (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) 98574-42442, 01752-23147 पर फोन के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं और चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
