February 17, 2026

वेनेजुएला पर हमले के बाद हरकत में आया रूस

इधर चीन ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली, पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और वेनेजुला के बीच तनाव बना हुआ था। अब उसने एक नए युद्ध की ओर मोड़ ले लिया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला किया। अमेरिका ने इसे एक असाधारण रात्रिकालीन अभियान बताया जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर की। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यालय ने वेनेजुएला में आपातकाल की घोषणा कर दी है। खबर फैलते ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है। वेनेजुला के बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक किया गया है। इन भीषण धमाकों के बाद पूरे वेनेजुला में भगदड़ मच गई है। चारों तरफ चीख पुखार और धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। बत्ती गुल हो गई है। अमेरिकी मिसाइलों के हमलों से कई बड़े शहरों में भारी तबाही देखने को मिल रही है।

हाल ही में रूस ने कैरेबियन सागर में अमेरिका की बढ़ती गतिविधियों की आलोचना की थी और वेनेजुला को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके अलावा रूस की ओर से सैन्य सहायता देने की भी बातें कही जा रही हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका द्वारा की गई सशस्त्र आक्रामकता की निंदा की और संयम बरतने का आग्रह करते हुए राजधानी काराकास में तड़के हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद स्थिति को और बिगड़ने से रोकने की चेतावनी दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन कार्रवाइयों को उचित ठहराने के लिए दिए गए बहाने निराधार हैं। वैचारिक रूप से प्रेरित शत्रुता ने व्यावहारिक सोच और विश्वास एवं पूर्वानुमान पर आधारित संबंध बनाने की इच्छा पर विजय प्राप्त कर ली है। वेनेजुएला के सहयोगी मॉस्को ने संवाद का आह्वान किया और कहा कि वह राजनयिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

वेनेजुएला पर अटैक के बाद चीन में आपात बैठक बुलाई गई है। चीन ने भी वेनेजुला का समर्थन किया है और अमेरिका के एक तरफा कदमों की निंदा की है। अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद रूस और चीन में हलचल देखने को मिल रही है। जिस तरह से रूस और चीन अमेरिका की हरकतों को लेकर गुस्से में है। उससे लग रहा है कि अब यह जंग और भीषण हो सकती है। जो दुनिया को एक नए विश्व युद्ध की ओर धकेल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *