छत्तीसगढ़: सुकमा के किस्ताराम जंगल में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर
ऑटोमैटिक हथियार बरामद
सुकमा, सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई जिला रिज़र्व गार्ड द्वारा की गई। मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर डीआरजी की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में डीआरजी ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावी कार्रवाई की। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनके संगठन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में अभी भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी को खत्म किया जा सके।
