February 17, 2026

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई

नई दिल्ली, देश की राजनीति के सबसे चर्चित परिवारों में शुमार गांधी परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले करीब सात साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे लेकर दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेहद सादगी और निजी तौर पर किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।

अवीवा बेग का परिवार दिल्ली में रहता है। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया था और किसी तरह की सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा गया।

24 वर्षीय रेहान वाड्रा पेशे से इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। वे ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी सोलो एग्जीबिशन कर चुके हैं। उन्हें नेचर फोटोग्राफी और घूमने का शौक है। कला और रचनात्मकता के प्रति उनका खास झुकाव रहा है, जबकि राजनीति और सार्वजनिक लाइमलाइट से वे अब तक दूरी बनाए हुए हैं।

रेहान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की, इसके बाद देहरादून और लंदन से आगे की शिक्षा हासिल की। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम नजर आते हैं और फिलहाल राजनीति में कदम रखने को लेकर भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *