February 17, 2026

चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप

खाली कराया गया परिसर

चंडीगढ़, सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए गए। इसके साथ ही किसी को भी अदालत परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे परिसर को चारों ओर से सील कर एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। कोर्ट के भीतर भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार धमकी अदालत की आधिकारिक मेल आईडी पर ईमेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल में धमकी देने वाले ने ड्रोन के माध्यम से बम विस्फोट कर कोर्ट को उड़ाने की बात कही है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी कार्यालय को सूचित किया गया, जिसके बाद थाना सेक्टर-36 और सेक्टर-39 समेत पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीएसपी स्तर के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और तलाशी पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *