December 22, 2025

अमन अरोड़ा की तरफ से आधिकारियों को शिकायत प्रबंधन प्रणाली को और मज़बूत करने के लिए आर्टीफीश्यल इंटेलिजैंस आधारित व्यवस्था शुरू करने के निर्देश

प्रशासकीय सुधार और जन-शिकायत निवारण मंत्री की तरफ से अलग-अलग कर्मचारियों और आधिकारियों के पास लंबित पड़ी शिकायतों की समीक्षा
ज़्यादा पैंडिंग शिकायतों वाले विभागों की मीटिंग बुलाने के निर्देश
चंडीगढ़,
राज्य में शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया में और सुधार लाने के लिए पंजाब के प्रशासकीय सुधार और जन शिकायत निवारण मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के आधिकारियों को आर्टिफिश्यिल इंटेलिजैंस ( ए.आई.) आधारित प्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए है, जिससे पी.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की बारीकी के साथ निगरानी के इलावा इनका तेज़ी से निपटारा यकीनी बनाया जा सके क्योंकि ए.आई. मानवीय दखलअंदाज़ी को घटाकर समय की बचत करेगा और शिकायतों के निपटारो में और अधिक तेज़ी और पारदर्शिता लाएगा। यहां अपने दफ़्तर में विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए बुलाई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने प्रमुख सचिव प्रशासकीय सुधार और जन शिकायत निवारण श्री तेजवीर सिंह को कहा कि वह राज्य और जि़ला स्तर पर लंबित पड़ी शिकायतों की निरंतर निगरानी को यकीनी बनाए। उन्होंने अलग-अलग अधिकारियों और मुलाजिमों के पास लंबित पड़ी शिकायतों का भी जायज़ा लिया और सबसे अधिक पैंडिंग शिकायतों वाले विभागों की मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए। सभी बकाया शिकायतों को निपटाने के लिए समय- सीमा तय करने की ज़रूरत पर बल देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सिस्टम में सुधार के लिए सत्ता में आई है और लोगों को राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने में कोई मुश्किल नहीं आनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि लोगों को सेवाओं प्रदान करने में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेजवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि शिकायतों की निगरानी और अनुमान लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस आधारित प्रणाली शुरू करने के लिए एक टीम काम कर रही है। उन्होंने प्रशासकीय सुधार विभाग की तरफ से पैंडिंग शिकायतों के निपटारे के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने सी.पी.जी.आर.एम.एस. द्वारा पी.जी.आर.एस. पर प्राप्त हुई शिकायतों की स्थिति का भी जायज़ा लिया। इस मीटिंग में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *