पंजाब सरकार ने वापस ली लैंड पूलिंग पालिसी
चंडीगढ़, लैंड पूलिंग के चौतरफा विरोध को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने यह पॉलिसी वापस ले ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में फाइल साइन कर दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पॉलिसी पर 10 सितंबर तक रोक लगा रखी थी।
इससे पहले हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाने के लिए कानूनी माहिरों से बात कर रही थी, लेकिन इसमें भी कोई राहत न मिलती देखकर यह फैसला लिया गया है।
