February 17, 2026

महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, सात की माैत

नई दिल्ली, महाराष्ट्र के पुणे के खेड़ तालुका में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है यहां कुंडेश्वर दर्शन को जाते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। इसके साथ ही सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के पुणे में हुई एक दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *