सुभाष घई से मिले धोखे के बाद निराश हो गए थे आरडी बर्मन
फिर मौत से पहले बनाया ऐसा म्यूजिक आज भी गीत गूंजते हैं
डायरेक्टर सुभाष घई ने बुरे दौर से गुजर रहे म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन को ऐसा धोखा दिया था कि वो म्यूजिक बनाना ही नहीं चाहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म के लिए ऐसा म्यूजिक बनाया कि हर किसी जुबान पर उन्हीं के गाने थे। अफसोस वो अपनी ये सफलता देखने से पहले दुनिया छोड़ चुके थे। अपने करियर के बेस्ट दिनों में सुभाष घई ने एक साथ दो फिल्मों का एलान किया। एक फिल्म थी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म राम लखन और दूसरी थी अमिताभ बच्चन की फिल्म देवा।राम लखन के लिए म्यूजिक तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई आर डी बर्मन को और देवा आई। उस समय की टॉप जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल के हिस्से में।लेकिन बाद में सुभाष घई और अमिताभ बच्चन के बीच विवाद हुआ और फिल्म देवा ठप हो गई। यहीं से सुभाष घई ने अपने टॉप पर होने का फायदा उठाते हुए बुरे दौर से गुजर रहे आरडी बर्मन को धोखा दे दिया।ये वो दौर था जब आरडी बर्मन अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे। काम की तलाश में थे। ऐसे में जब उन्हें सुभाष घई ने उन्हें राम लखन का म्यूजिक बनाने का काम दिया तो वो उन्होंने फिर से उम्मीदें लगानी शुरू कर दी। लेकिन नहीं पता था सुभाष घई उन्हें धोखा देंगे।अमिताभ बच्चन के साथ हुए विवाद के बाद फिल्म देवा बंद हो चुकी थी। ऐसे में सुभाष घई ने आरडी बर्मन को बिना बताए लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल की जोड़ी को देवा की जगह अपनी फिल्म राम लखन का म्यूजिक दे दिया।सुभाष घई ने बुरे दौर से गुजर रहे आरडी बर्मन को बिना बताए ये धोखा दिया जिससे वो फिर से उनकी जिंदगी में निराशा आ गई। वो म्यूजिक बनाना नहीं चाहते थे।आरडी बर्मन इतने निराश हो गए थे कि वो अब काम ही नहीं करना चाहते थे। इस बीच विधु विनोद चोपड़ा फिल्म बना रहे थे 1942: ए लव स्टोरी। इस फिल्म के म्यूजिक के लिए डायरेक्टर ने आरडी बर्मन से बात की। लेकिन आरडी बर्मन जिंदगी से इतना निराश हो चुके थे कि उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा से कहा कि वो इस फिल्म का म्यूजिक किसी और से बनवा ले। लेकिन डायरेक्टर जिद पर अड़ गए।बाद में आरडी ने अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का ऐसा म्यूजिक तैयार किया जिसके आगे हर अवार्ड छोटे पड़ गए। उन्होंने खुद को साबित करने के लिए म्यूजिक बनाया जिसने कई अवार्ड अपने नाम किए।लेकिन अफसोस ये रहा कि अपनी आखिरी फिल्म के लिए मिले उनके आखिरी अवार्ड को लेने के लिए वो मौजूद नहीं थे। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले वो दुनिया छोड़ गए थे। लेकिन उस अवार्ड वाली शाम उनका म्यूजिक हर जगह गूंज रहा था।
