March 12, 2026

जनता दरबार में सैकड़ों लोगों की समस्याएं हल करने का किया जा रहा प्रयास: हरजोत बैंस

‘साडा एम.एल.ए साडे विच’ कार्यक्रम में मेला जैसा माहौल, बड़ी संख्या में पहुंचे हलके के निवासी

राज घई, नंगल, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है और श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है, तब से उन्होंने ‘साडा एम.एल.ए साडे विच’ जैसे विशेष कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिन्हें लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सेवा सदन नंगल में हर रविवार आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं हल करवाने के लिए पहुंचते हैं। जब वर्षों से लंबित समस्याएं हल हो जाती हैं, तो बहुत संतोष मिलता है। आज नंगल में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में आए बुजुर्गों, माताओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए श्री बैंस ने कहा कि आमतौर पर चुने हुए जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए क्षेत्र में आते हैं, लेकिन जब बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यार्थी सीधे मिलने आते हैं, तो यह विश्वास मिलता है कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह का जनतंत्र बहाल करने का वादा किया था, जिसमें हर व्यक्ति बिना किसी बाधा के सरकार तक अपनी बात पहुँचा सके, वह अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की झंझट को कम किया है और खुद लोगों की समस्याएं हल करने का बीड़ा उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *