February 19, 2026

हिमाचल में कल से तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, बाढ़ की भी चेतावनी

शिमला, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। 21 जुलाई को चंबा, किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 20 जुलाई को मंडी और ऊना में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

हालांकि, अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन शाम के समय बादल छाने के साथ धुंध भी छा गई।

वर्षा और भूस्खलन के कारण प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 146 सड़कें बाधित हैं। मंडी जिले में 94, कुल्लू में 33, कांगड़ा में 9, सिरमौर में 6, ऊना में 3 और शिमला में 1 सड़क प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *