न रेडिएशन लीक का खतरा और न ही किसी की जान गई: ईरान
न रेडिएशन लीक का खतरा और न ही किसी की जान गई: ईरान
नई दिल्ली, अमेरिका की ओर से तीन परमाणु ठिकानों पर हमलों के बाद ईरान ने पहला बयान जारी किया है। ईरान का कहना है कि उसकी न्यूक्लियर साइट्स को कोई नुकसान नहीं हुई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने रविवार को अमेरिकी हवाई हमलों के बाद देश के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किसी भी तरह के रेडिएशन लीक के खतरे से इनकार किया है। ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। साथ उन्होंने रेडिएशन लीक के खतरे से भी इनकार किया गया है। संगठन ने जनता को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा जांच में किसी भी तरह के रेडिएशन का पता नहीं चला है। इसके साथ ही संस्था ने यह भी साफ किया कि देश का परमाणु कार्यक्रम, जिसे उसने ‘नेशनल इंडस्ट्री’ करार दिया, इन हमलों के बावजूद नहीं रुकेगा। ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया और कहा कि एजेंसी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन हमलों की निंदा करने और शांतिपूर्ण परमाणु विकास के अधिकार में ईरान का समर्थन करने की अपील की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिका के सैन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सबसे बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन है। ईरान ने कहा कि इस गंभीर अपराध के खतरनाक परिणामों के लिए पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की आक्रामक और गैरकानूनी सरकार पर होगी।
