March 12, 2026

एक लाख के बदले देते थे पांच लाख रुपए के नकली नोट

एक लाख के बदले देते थे पांच लाख रुपए के नकली नोट पुलिस वाले बनकर लोगों से सेटलमेंट करने वाला गिरोह गिरफ्तार पटियाला, पंजाब में पटियाला के नाभा पुलिस ने एक बड़े गिरोह को काबू किया है। जो लोगों को एक लाख के बदले 5 लाख रूपए के नकली नोट देते थे। यह गिरोह नकली नोटों को जालंधर, लुधियाना, हरियाणा को चीका व कैथल में सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो महिलाएं भी है। ये लोग नकली नोट मंगवाने के बाद लोगों को सप्लाई कर रहे थे। इन लोगों से 500-500 मूल्य के नौ लाख रुपये की नकली करंसी, दो कारें व लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किए गए। एसपी डी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि कुलविंदर कौर के खिलाफ पहले भी नकली नोट सप्लाई करने का मामला दर्ज है जिस कारण उसके लिंक नकली नोट बनाने वालों से थे। जब नकली नोट लेकर आते थे जिसके बाद ये लोग नकली नोट खरीदने वालों की तलाश करते थे। यही नहीं, खुद भी 500-500 रुपये के यह नकली नोट छोटी रेहड़ियों, ढाबों, पेट्रोल पंप और छोटी दुकानों पर इस्तेमाल करते थे। नकली नोट खरीदने वाले ग्राहक मिलते ही ये लोग एक लाख रुपये के बदले पांच लाख रुपये के नकली नोट का सौदा कर सप्लाई पहुंचा देते थे। यह गिरोह इतना शातिर है कि लोगो को नकली नोट बेचने का सौदा करने के बाद खुद सीआइए स्टाफ की टीम बनकर नकली नोट व असली नोट दोनों ही कब्जे में ले लेते थे। यही नहीं, मौके पर ही पकड़े गए व्यक्ति से असली नोट व नकली नोट हासिल करने के बाद सैटलमेंट के बदले अन्य पैसे भी हासिल करते थे। आरोपियों की पहचान कुलविंदर कौर निवासी करतार नगर खन्ना, करमजीत कौर निवासी उगोके थाना सेहना जिला बरनाला, रणबीर सिंह गांव ढडरियां जिला संगरूर, जोगिंदर सिंह निवासी गांव घंगेरा जिला होशियारपुर, भूपिंदरपाल सिंह निवासी धूरा जिला संगरूर, कुलवंत सिंह निवासी गांव गौदाया, लक्की मोगा निवासी टिब्बा रोड कंपनी बाग गली नंबर-2 लुधियाना के रूप में हुई है।

पुलिस वाले बनकर लोगों से सेटलमेंट करने वाला गिरोह गिरफ्तार

पटियाला, पंजाब में पटियाला के नाभा पुलिस ने एक बड़े गिरोह को काबू किया है। जो लोगों को एक लाख के बदले 5 लाख रूपए के नकली नोट देते थे। यह गिरोह नकली नोटों को जालंधर, लुधियाना, हरियाणा को चीका व कैथल में सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो महिलाएं भी है।

ये लोग नकली नोट मंगवाने के बाद लोगों को सप्लाई कर रहे थे। इन लोगों से 500-500 मूल्य के नौ लाख रुपये की नकली करंसी, दो कारें व लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किए गए। एसपी डी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि कुलविंदर कौर के खिलाफ पहले भी नकली नोट सप्लाई करने का मामला दर्ज है जिस कारण उसके लिंक नकली नोट बनाने वालों से थे। जब नकली नोट लेकर आते थे जिसके बाद ये लोग नकली नोट खरीदने वालों की तलाश करते थे। यही नहीं, खुद भी 500-500 रुपये के यह नकली नोट छोटी रेहड़ियों, ढाबों, पेट्रोल पंप और छोटी दुकानों पर इस्तेमाल करते थे। नकली नोट खरीदने वाले ग्राहक मिलते ही ये लोग एक लाख रुपये के बदले पांच लाख रुपये के नकली नोट का सौदा कर सप्लाई पहुंचा देते थे। यह गिरोह इतना शातिर है कि लोगो को नकली नोट बेचने का सौदा करने के बाद खुद सीआइए स्टाफ की टीम बनकर नकली नोट व असली नोट दोनों ही कब्जे में ले लेते थे। यही नहीं, मौके पर ही पकड़े गए व्यक्ति से असली नोट व नकली नोट हासिल करने के बाद सैटलमेंट के बदले अन्य पैसे भी हासिल करते थे।

आरोपियों की पहचान कुलविंदर कौर निवासी करतार नगर खन्ना, करमजीत कौर निवासी उगोके थाना सेहना जिला बरनाला, रणबीर सिंह गांव ढडरियां जिला संगरूर, जोगिंदर सिंह निवासी गांव घंगेरा जिला होशियारपुर, भूपिंदरपाल सिंह निवासी धूरा जिला संगरूर, कुलवंत सिंह निवासी गांव गौदाया, लक्की मोगा निवासी टिब्बा रोड कंपनी बाग गली नंबर-2 लुधियाना के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *