February 18, 2026

हाई अलर्ट पर पंजाब, लोगों से घरों में रहने की अपील

अमृतसर: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

जिसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश भी की थी। हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्तान मिसाइलों को तबाह कर दिया है। वहीं, इस बीच अमृतसर प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुए तनाव के बीत जिला प्रशासन ने जनता से अपने घरों में रहने की अपील की है। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि लोग अपने कामकाज पर जा सकते हैं। कालाबाजारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शहर में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर आसपास कोई संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु दिखती है, तो थाने यहां कंट्रोल रूम पर फोन करें। इसके साथ ही घरों की खिड़की-दरवाजों से भी दूर रहे।

बता दें कि जालंधर में भी सुबह दस बजे सायरन के आवाज सुनाई दिए। जिसके बाद से एसजीपीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए गुरदासपुर के सीमावर्तीय क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *