February 20, 2026

तहसीलदार सृष्टि दुहन मलिक ने गांव डीघल में किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे किया जागरूक

तहसीलदार सृष्टि दुहन मलिक ने क्षेत्र के गांव डीघल में किसानों को गेंहू फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया तथा फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
तहसीलदार ने बताया किसान गेहूं अवशेष न जलाएं। क्षेत्र में गेहूं की कटाई हाथ से या क्रॉप रीपर की सहायता से की जाती है। जहां किसानों के सामने गेहूं के फसल अवशेषों के प्रबंधन में कोई चुनौती नहीं आती। जिस क्षेत्र में गेहूं की कटाई कम्बाईन हार्वेस्टर द्वारा की जाती है, वहां गेहूं के फसल अवशेष अधिक मात्रा में बच जाते हैं। इन गेहूं के फसल अवशेषों का प्रबंधन किसान भाई स्ट्रा-रीपर, रोटावेटर या डिस्क हैरो की सहायता से कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कुछ किसान बचे हुए फसल अवशेषों में आग लगा देते हैं। उन किसानों को फसल अशेष न जलाने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया वे अवशेष ना जलाकर उनका सदुपयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *