February 20, 2026

हरियाणा सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर योग एवं व्यायामशाला खोल रही

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष पर आज नारनौल विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव मंडलाना में योग एवं व्यायामशाला का शिलान्यास किया।
विधायक ओम प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर योग एवं व्यायामशाला खोली जा रही हैं। इस योग एवं व्यायामशाला से लोगों को योग और व्यायामशाला के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि योग एवं व्यायामशाला का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर उनके साथ जसवंत सिंह प्रभाकर (इतिहासकार), पंचायत समिति वाइस चेयरमैन प्रवीण यादव, सरपंच ममता, भूषण मंडल अध्यक्ष बलजीत यादव, हुडिना मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, ओपी सोनी, राजू, सतबीर के अलावा पंचायती राज के अधिकारीगण व गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *